War Between Israel And Hamas: इजरायल और हमास के बीच छिड़ा युद्ध, हमास ने छोड़ी सैकडों मिसाइल 22 की मौत, भारतीयों को किया अलर्ट

War between Israel and Hamas: War broke out between Israel and Hamas, Hamas released hundreds of missiles, 22 died, Indians alerted

फोटो सोशल मीडिया

War Between Israel And Hamas: अभी रूस और यूक्रेन के युद्ध खत्म भी नही हुआ कि इजरायल और हमास के बीच नया युद्ध छिड़ गया है। फिलिस्तानी संगठन हमास के हमले के बाद इजराइल ने युद्ध का ऐलान कर दिया है। हमास ने इजरायल पर करीब 5000 मिसाइल छोड़ी है। हमले में 22 इजराइल लोगो की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का ऐलान कर दिया है। इजराइल की सेना ने फाइटर जेट्स से हमास पर हमले करना शरू कर दिया है। 

भारतीय नागरिकों को किया अलर्ट
इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग के बाद भारत ने अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है। भारतीयों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा गया है। सुरक्षित रहने नके साथ साथ भारतीय दूतावास के अधिकारियों के सपंर्क रहने की बात कही है। इधर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घड़ी में इजराइल के साथ खड़े होने की बात कही है। 
सुबह किया अचानक हमला
जानकारी के मुताबिक हमास ने इजराइल पर शनिवार सुबह अचानक हमला कर दिया। यह हमला इजराइल की राजधानी तेल अवीव सहित 7 शहरों पर किया है। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई है 500 से अधिक लोग घायल हो गए है। इधर इसराइल ने भी जबरदस्त पलटवार करते हुए हमास के 17 मिलट्री कंपाउंड और 4 मिलिट्री हेड क्वार्टर पर हमला किया है। यह युद्ध और आगे भीषण होने की संभावना है। 

Related Articles

Back to top button