Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से सेना के 23 जवान लापता, उफ़ान पर है तीस्ता नदी

Sikkim Cloud Burst: 23 army personnel missing due to flood after cloud burst in Sikkim, Teesta river is in spate

फोटो सोर्स गूगल

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से हुई भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान लापता हो गए है। जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को लाचेन घाटी में बादल फट गया बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में भयानक बाढ़ आ गई। नदी के आसपास सेवा के कैंपर थे वह बाढ़ के कारण बहने की खबर सामने आई है। इस घटना में सेना के 23 जवान अभी लापता है। बादल फटने के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट अचानक बढ़ गया और नदी में बाढ़ आ गई है। शिंगताम  के पास बारदांग में सेना के लगभग 41 वाहन खड़े थे जो बाढ़ में बह गए है। बाढ़ के कारण कई निकले घरों जल भराव होने के कारण लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। मौसम विभाग ने फिर से सिक्किम क्षेत्र में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 
जानकारी के अनुसार सेना के जवानों के लापता होने के बाद आर्मी और स्थानीय प्रशासन की मदद से सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों ने घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 
क्या होता है बादल फटना
जानकारी के मुताबिक बादल फटने का मतलब यह होता है कि एक ही स्थान पर कम समय में अधिक बारिश होती है जिसे बादल फटना कहते हैं। नमी वाले बादल एक साथ इकट्ठे हो जाते हैं जिससे बादलों का घनत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। बादलों का घनत्व अधिक बढ़ने के कारण एक ही स्थान पर तेज बारिश होने लगती है। एक घंटे से 100 मिमी से अधिक बारिश होने पर इसे बादल फटना कहा जा सकता है। यह बादल फटने की घटनाएं अधिकतर जंगल और पहाड़ी इलाकों में होती है। 

 

Related Articles

Back to top button