Betul Political News: मुलताई विधायक की जमीन खिसकने लगी तो जनता को लुभाने करने लगे भूमिपूजन
Betul Political News: When Multai MLA's land started slipping, he started Bhoomi Pujan to woo the public.
Betul Political News: मुलताई विधयाक सुखदेव पांसे जनता को लुभाने के लिए कई हथकंडे अपना रहे है। विधायक के पैरों के नीचे से जमीन खिसकने लगी तो भूमिपूजन कर जनता को लुभाने लगे है। मुलताई की जनता अब विधायक के इस लुभावने वाले जाल में नही फसने वाली है। मुलताई विधानसभा की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक को सबक सिखाने वाली है।
पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने बड़े विश्वास के साथ पांसे को विधायक बनाया। कांग्रेस की सरकार बनी तो पांसे मंत्री भी बन गए। मंत्री रहते भी विधानसभा में कोई बड़ा काम नही किया। अब तक का कार्यकाल स्वागत सत्कार में निकाल दिया। पांसे अपने आप को सुख- दुख का साथी होने का ढिंढोरा पीट रहे थे। हक्कीकत यह है कि विधायक ने जनता की सुध तक नही ली। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भूमिपूजन का गेम खेलकर जनता को लुभाने में लगे है। मुलताई क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि पांसे ने पारसडोह जलाशय की नहर के लेआउट को बदल दिया गया जिसके कारण कई गांवों के किसानों को सिचाई के लिए पानी नही मिल पा रहा है। यही नही मुलताई को जिला बनाने को लेकर भी गेम खेल लिया। पांसे जब मंत्री बने तो बोलने लगे मुलताई छोटा है उसे जिला बनाकर क्या करेंगे। अब फिर से जनता को मुलताई को जिला बनाने का वचन देकर गुमराह कर रहे है। पर अब जनता गुमराह नही होने वाली है।



