Betul Crime News: बर्तन दुकान के गोडाउन में चोरी, 56 हजार रूपए के बर्तनों पर किया हाथ साफ

Betul Crime News: Theft in the godown of a utensil shop, utensils worth Rs 56 thousand made off with.

Betul Crime News: बैतूल गंज व्यवसायिक क्षेत्र में चोरियां होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। अज्ञात चोरों ने बर्तन दुकान के गोडाउन को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया।  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात चोर बर्तन बोरे में भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। चोरी की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को गंज पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित बर्तन की दुकान के राजेन्द्र वार्ड स्थित गोडाउन में अज्ञात चोरों ने गोडाउन का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। चोरी होने से दुकान संचालक को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी गोडाउन पर पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। इसकी सूचना गंज थाना पुलिस को दी गई। अज्ञात चोरों ने गोडाउन से लगभग 56 हजार के बर्तन चोरी कर लिए। दुकान संचालक शैलेन्द्र राठौर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है और जांच शुरू की। 
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बर्तन दुकान के गोडाउन में हुई चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी खंगाले गए तो एक युवक फूटेज में गोडाउन से बोरे में बर्तन भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। अज्ञात युवक ने गोडाउन से बोरे में भरकर बर्तन लाए और गाड़ी में डालकर ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फूटेज भी उपलब्ध कराए है। गंज थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि फूटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम बनाई जाएंगी। 
गंज में कई चोरियों की वारदात
गंज क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन अधिकतर मामलों में पुलिस के हाथ खाली है। कुछ माह पहले एकसाथ चार दुकानों में चोरी हुई थी। इन दुकानों में हुई चोरी की घटना में अभी तक आरोपी नहीं पकड़ाएं है। इसके बाद रेलवे स्टेशन मार्ग दिलबहार चौक के पास एक दुकान में चोरी हुई थी। यहां चोरी करने वाले आरोपी भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे है। व्यापारियों ने गंज क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस की रात्रि गश्त पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण आए दिनों चोरी के मामले सामने आते ही जा रहे है।

Related Articles

Back to top button