Betul Crime News: रिश्तेदारों के साथ हुआ विवाद, युवक के पीठ में घोंपा चाकू, अस्पताल में किया भर्ती

Betul Crime News: Dispute with relatives, knife stabbed in the back of a young man, admitted to hospital

Betul Crime News: शहर के कंपनी गार्डन में बीती रात अपनी ही रिश्तेदारों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने पर युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौठाना निवासी खलील पठान पर सोमवार की रात को रिश्तेदारों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। घायल युवक ने बताया कि वह कंपनी गार्डन में गिट्टी से भरी गाड़ी खाली करवा रहा था और फोन पर बात करने लगा। इसी समय तीन लोगों ने चाकू से पीछे से पीठ पर हमला कर दिया। तत्काल युवक को रात में ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं उसी के रिश्तेदार द्वारा चाकू से हमले की जान की बात सामने आई है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। विवाद की घटना सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। 
जिले में बढ़ने लगी क्राइम की घटनाएं
जिले में इस तरह से क्राइम की घटनाएं बढ़ते ही जा रही है। पुलिस घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रही। अभी कुछ दिन पहले गोली चलने की घटना सामने आई थी। इस तरह की घटनाएं सामने आने पर लोगों में दशक का माहौल बन जाता है। 

Related Articles

Back to top button