Betul Weather Update: जाने कब तक खुला रहेगा मौसम, जिले में अब तक कितनी हुई बारिश

Betul Weather Update: Know how long the weather will remain open, how much rain has been received in the district so far

Betul Weather Update: बैतूल इस वर्ष बारिश के सीजन में दूसरी बार ब्रेक लगा है। अगले एक सप्ताह तक जिले में तेज बारिश होने की संभावना कम बनी है। जिले के कुछ क्षेत्रों में केवल हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके पहले भी मानसून पर ब्रेेक लगा था। इसी तरह मानसून की रफ्तार रही तो जिले में औसत बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना कम बनी है। बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ तो गर्मी के दिनों में बारिश की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। जलाशयों में भी पर्याप्त पानी नहीं आया तो किसानों को भी सिंचाई के लिए आवश्यकता अनुसार पानी नहीं मिलेगा। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले में अगले एक सप्ताह तक मानसून पर ब्रेक लगा रहेगा। लोकल सिस्टम के एक्टिव होने के कारण कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तेज बारिश होने की संभावना कम बनी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवात का घेरा बना था। इसी से होते मानसून ट्रफ लाईन से गुजर रहा था। अब यह सिस्टम कमजोर पड़ गया है। जिसका असर मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। अभी जिले में 5 से 6 सितम्बर तक बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। इसके बाद फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होने और बारिश होने की संभावना बनी है।

बैतूल में 29 इंच के लगभग औसत बारिश
भू-अभिलेख से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष जिले में बारिश बहुत कम हुई है। देरी से मानसून की एंट्री हुई और अब तक केवल रिमझिम ही बारिश हो पाई है। इसलिए बारिश का कोटा अभी पूरा नहीं हो पाया। जिले में अब तक लगभग 29 इंच ही बारिश हो पाई है। अब औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 14 इंच बारिश की दरकार है। बारिश का कोटा पूरा नहीं होने से किसान चिंतित है। अभी एक सप्ताह मानसून में बे्रक रहेगा। सितम्बर में भी बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना बहुत कम लग रही है। जबकि पिछले वर्ष की बारिश के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो गत वर्ष 2022 में औसत बारिश का आंकड़ा 52 इंच पर पहुंच गया था। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा लगभग आधी ही बारिश हो पाई है।

ब्लाक का नाम          बारिश इंच में

बैतूल                         27
घोड़ाडोंगरी                  24
चिचोली                      27
शाहपुर                       21
मुलताई                      26
प्रभातपट्टन                 28
आमला                      27
भैंसदेही                      42
आठनेर                      15
भीमपुर                      45

Related Articles

Back to top button