Film Gadar 2: पाकिस्तान की तारीफ कर बुरी तरह से फंसे सनी देओल, सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास

Film Gadar 2: Sunny Deol trapped badly after praising Pakistan, people are getting angry on social media

फ़ाइल फ़ोटो

Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर से तारा सिंह के रोल में नजर आएंगे। कल 26 जुलाई, गुरुवार को फिल्म गदर 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म पाकिस्तानी लड़की और भारतीय लड़के की प्रेम कहानी है। इस बीच फिल्म के एक्टर सनी देओल ने भारत पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है। सनी का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के नागरिक एक-दूसरे के लिए केवल प्यार और शांति चाहते हैं, लेकिन यह बीच का राजनीतिक खेल है जो ‘नफरत’ को जन्म देता है। अभिनेता ने ये बातें फिल्म गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर कहीं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि तारा सिंह अपने बेटे को वापस लाने के लिए ‘क्रश इंडिया मूवमेंट’ के बीच पाकिस्तान जाता है।

गदर 2 के ट्रेलर में जरूर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने दिखते हैं, लेकिन ऑफ स्क्रीन देओल ने कहा कि दोनों देशों के नागरिक “लड़ाई” नहीं करना चाहते हैं। सनी ने कहा, “यह सब मानवता के बारे में है। कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए। दोनों तरफ बराबर का प्यार है। यह राजनीतिक खेल है जो नफरत को जन्म देता है।

सनी ने कहा, ”इस फिल्म में भी आपको यही देखने को मिलेगा। जनता नहीं चाहती कि हम एक दूसरे के साथ झगड़े या लड़ाई करें। आख़िर हैं तो सब इसी मिट्टी से।” आपको बता दें सनी देओल एक्टर होने के साथ गुरदासपुर से सांसद भी हैं।

Source-  Umarujal

Related Articles

Back to top button