Betul crime news: पिता ने बेटे का गला घोंटकर की हत्या, जमीन में दफनाया शव, कातिल पुलिस हिरासत में
Betul crime news: Father strangles son to death, body buried in ground, murderer in police custody
Betul crime news today: बैतूल झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बॉसनेर खुर्द में पिता ने बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया। थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि राजेश उर्फ गोलू ठाकरे को पिता गुलाबराव ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया था।
पुलिस के मुताबिक 19 जून को अरुण ठाकरे ने शिकायत की और बताया कि माँ का फ़ोन आया था तो बात रही थी कि राजेश और उसके पिता का झगड़ा हुआ है दोनों लापता है। शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। जब युवक का पिता घर लौटा तो संदेह के आधार पर पुलिस ने गुलाबराव से पूछताछ की तो बताया कि राजेश प्रतिदिन शराब पीकर आता और गाली गलौज करता है। शनिवार को दोंनो के बीच विवाद हुआ। विवाद में राजेश की पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लोवर से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बैलगाड़ी से खेत ले जाकर जमीन में दफना दिया। आरोपी के निशानदेही पर मंगलवार को युवक के शव को जमीन से खोदकर बाहर निकाला है। थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है पूरे मामले की जांच जारी है।



