Cyclone Biparjoy news: बिपरजॉय तूफान का अलर्ट, पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनें की रद्द
Cyclone Biporjoy news: Biporjoy storm alert in Gujarat, Western Railway cancels 67 trains
Cyclone Biparjoy news: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के तट से टकराने से पहले ही खतरनाक रूप ले लिया है। तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। करीब 100 ट्रेन इससे प्रभावित हुई हैं। तटीय इलाकों को 10 किलोमीटर तक खाली करा लिया गया है।
लोगों को इन क्षेत्रों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि तूफान की वजह से देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जामनगर और वलसाड में हवाओं की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहां बुधवार तक हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किमी तक पहुंच सकती है।
सोमवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 51 तालुकों में साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। खंभालिया में साढ़े तीन इंच, मेंदरा में ढाई इंच, उपलेटा और जूनागढ़ में दो-दो इंच बारिश दर्ज की गई है। अमरेली और जामनगर में अब भी रुक-रुककर बारिश हो रही है।
पश्चिम रेलवे ने एहतियातन चक्रवात संभावित क्षेत्रों में 67 ट्रेन को 16 जून तक रद्द कर दिया है। सौराष्ट्र के ओखा, पोरबंदर और जामनगर से चलने वाली 25 ट्रेन को अब राजकोट, सुरेंद्रनगर और अहमदाबाद से चलाने का फैसला किया गया है।
(Source- dainik bhaskar)



