Betul BJP press conference: पेट्रोलियम मंत्री ने ना केंद्र सरकार की उपलब्धि बताई ना पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए

Betul BJP press conference: Petroleum minister neither told the achievements of the central government nor answered the questions of journalists

Betul BJP press conference 9 June 2023 भाजपा के जनसम्पर्क अभियान के तहत शुक्रवार को  केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं नेचरल गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली बैतूल पहुँचे। होटल जायका में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता  आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में पेट्रोलियम मंत्री ने ना तो मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई और ना ही पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये। पत्रकार वार्ता में सबसे पहले सांसद ने मोदी सरकार 9 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसम्पर्क अभियान के बारे में जानकारी दी। जब मंत्री के बोलने की बारी आई तो बोले आप सभी को सारी जानकारी पता ही है। सवाल कुछ हो तो पूछिये। जब पत्रकारों ने मंत्री से पूछा कि कच्चा तेल सस्ता मिल रहा है इसके बाद भी पेट्रोल के दाम कम नही हो रहे है। गैस के दाम आसमान छू रहे है। मंत्री ने सभी सवालों के जवाब पर किनारा कर लिया। पत्रकारवार्ता में  पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, असम के भाजपा प्रदेश मंत्री मानस , भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, महाजनसंपर्क अभियान के संभाग मीडिया प्रभारी मिलन भार्गव, लोकसभा संयोजक वसंत बाबा माकोडे, जिला संयोजक सुधाकर पंवार, सूर्यदीप त्रिवेदी विशेषरूप से मौेजूद रहे।

उपलब्धियों भरा रहा मोदी सरकार का 9 वर्ष का कार्यकाल- बबला शुक्ला

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में केन्द्रीय मंत्रियों को सम्मिलित होना है। बैतूल में इस अभियान के तहत पेट्रोलियम नेचूरल गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली सम्मिलित हुए। भाजपाई घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगी और भाजपा की नीतियों को जनता के सामने रखा जाएंगा। आज शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री ताप्ती दर्शन के लिए मुलताई जाएंगे। इसके बाद और कई कार्यक्रम में है जिसमें मंत्री सम्मिलित होंगे। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने जिले में कई विकास कार्य किए जिसके कारण आम जनता को फायदा हो रहा है। मुलताई क्षेत्र में पारसडोह जलाशय का निर्माण हुआ जिससे सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। घोघरी जलाशय का निर्माण किया जा रहा है, जिससे किसानों को फायदा होगा। भाजपा के शासनकाल में कई ऐतिहासिक निर्माण कार्य हुए है।

Related Articles

Back to top button