Betul political news: नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, किसान, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है – हेमंत खंडेलवाल

Betul political news: Narendra Modi's government is dedicated to the welfare of poor, farmers, exploited and deprived - Hemant Khandelwal

Betul political news  भारतीय जनता पार्टी बैतूल नगर की मंडल कार्यसमिति बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक में 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने बताया कि विश्व के लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार अपने सफलतम 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण कर रही है। इस हेतु प्रदेश नेतृत्व की मंशानुरूप मंडल, शक्ति केन्द्रों एवं बूथ स्तर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Betul Jamin Vivad today: जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी और लाठियां, 3 लोग हुए जख्मी

बैठक को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है, वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय ने कहा कि विशेष संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितेषी व जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी से संपर्क कर उन्हें अवगत कराएंगे और बताएंगे कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है एवं संगठन की सक्रियता को सुनिश्चित करना है। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में सम्पूर्ण देश में संगठनात्मक नियुक्तियां एवं कार्यसमिति पूर्ण की जाएगी। वहीं द्वितीय चरण में लोकसभा एवं विधानसभाओं पर गतिविधियां एवं कार्यक्रम होंगे। अभियान के तीसरे चरण में घर-घर महा जनसंपर्क के साथ ही बूथ पर गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने किया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष राजा सूर्यवंशी ने व्यक्त किया। बैठक में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,सुभाष आहूजा, विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मिश्रा, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, मंडल प्रभारी राजेन्द्र  मालवीय मंचासीन थे। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, प्रकोष्ठ जिला संयोजक पूरन साहू, तपन मालवीय, सीमासिंह राजपुत सहित मंडल कार्यसमिति, मंडल मे निवासरत जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल मोर्चा,   के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक, नपाध्यक्ष , उपाध्यक्ष, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button