Betul Jamin Vivad today: जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी और लाठियां, 3 लोग हुए जख्मी

Betul Jamin Vivad today: In land dispute, two sides used axes and sticks, 3 people were injured

Betul Jamin Vivad today: बैतूल कोतवाली थाना और पाढर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में कुल्हाड़ी और लाठियां जमकर चली। मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे ग्राम बडगी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में कुल्हाड़ी और लाठी से एक दूसरे के साथ मारपीट की, जिसमें रूपराम यादव, सुनील यादव और दुसरे पक्ष का अन्य एक युवक घायल हो गया है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों का जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सुनील यादव ने बताया कि वे खेत में पाईप लाईन बिछाने का काम कर रहे थे, तभी सोनू यादव, परसराम यादव ने आकर उनके साथ मारपीट की है। मारपीट की घटना में सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गभीर चोट आई है। मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि अभी विवाद के संबंध में जानकारी मिली है।  दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दोनों पक्षों की गलती सामने आने पर काउंटर केस दर्ज करेंगे। फिलहाल घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button