Betul shaadi Mein Vivad news: ग्रामीण और बारातियों के बीच विवाद, चार लोग जख्मी

Betul shaadi Mein Vivad news: Controversy between villagers and baratis, four people injured

Betul shaadi Mein Vivad news: बैतूल के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम आरूलढाना बारात में ग्रामीण और बारातियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। विवाद में चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Betul Bal Vivah news today: नाबालिग से विवाह करने वाला दूल्हा समेत तीन गए हवालात में, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को आरूल में आयोजित विवाह समारोह में ग्रामीण और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में लात, मुक्कों से एक दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में जामपाठी आठनरे निवासी जित्तू पिता फगन सिंग धुर्वे यशवंत पिता रमेश उईके, रोमिश पिता रंगीला धुर्वे, डोंगरपुर निवासी अनिल पिता मधु उईके  को चोट लगने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सभी का ओपीडी उपचार कर छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि आरूल ढाना में आयोजित विवाह समारोह में जामपाटी की एक बारात आई थी। प्रथम दृष्टया बरात में डांस करने को लेकर विवाद हाने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही रात में बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के बाद मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस विवाद की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button