Betul Bal Vivah news today: नाबालिग से विवाह करने वाला दूल्हा समेत तीन गए हवालात में, जांच में जुटी पुलिस
Betul Bal Vivah news today: Three including the groom who married a minor went into lockup, police engaged in investigation
Betul Bal Vivah news today: बैतूल नाबालिग किशोरी का विवाह करना मंहगा पड़ा गया। इस मामले में दूल्हा सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साईंखेड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को डॉयल-100 पर सूचना मिली थी कि ग्राम उमन बेहरा में नाबालिग का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर साईंखेड़ा थाना पुलिस और महिला बॉल विकास विभाग के अधिकारी, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की टीम ग्राम उमनबेहरा पहुंची और पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि गांव के झुम्मक युवने के घर विवाह समारोह के लिए टेन्ट लगा था, जब पुलिस ने विवाह कार्यक्रम के संबंध में दूल्हे और दुल्हन के परिजनों से पूछताछ की और दुल्हन का जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज मांगे तो परिजनों ने दस्तावेज देने से इंकार कर दिया। महिला बाल विकास विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जब रजिस्टर में दुल्हन की उम्र के संबंध में जांच की तो पता चला कि दुल्हन की उम्र 14 वर्ष 5 माह की है। किशोरी का विवाह नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि शासन ने विवाह के लिए लड़कियों की उम्र 18 वर्ष तय की है, इससे कम उम्र में विवाह करना अपराध है। पुलिस ने तत्काल विवाह समारोह को रोक दिया। पुलिस ने महिला बाल विकास विभाग अधिकारी मुलताई की रिपोर्ट पर दूल्हा, दुल्हे के पिता, दुल्हन के पिता के खिलाफ धारा 9,10 बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा धन्नू उर्फ धनराज पिता रतनलाल कुमरे 25 वर्ष निवासी रगडग़ांव थाना आठनेर, दूल्हा का पिता रतनलाल पिता हिम्मत कुमरे 60 वर्ष और दुल्हन के पिता झुम्मक पिता जुगरू कुमरे 45 वर्ष निवासी उमन बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी लीला अरोरा, राजस्व, आरआई रमेश गायकवाड़, पर्यवेक्षण अधिकारी कांता धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक धनराज सिंह, आरक्षक इमोला सिरसाम, विनोद साहू, नरेन्द्र कुशवाह, सैनिक चंद्रभान, पटवारी मंजूला सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामकली उईके, सहायिका चंद्रकला अहाके की विशेष भूमिका रहीं।



