Pakistan News Today: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिली जमानत: गिरफ्तारी पर 17 मई तक लगाई रोक
Pakistan News Today: Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan got bail: ban on arrest till May 17
Pakistan News Today: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 17 मई तक किसी केस में गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट केस में खान को 2 हफ्ते के लिए जमानत देते हुए, 17 मई तक हर केस में गिरफ्तारी से राहत भी दे दी।
दरअसल, खान के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि इमरान को बाहर निकलते ही किसी दूसरे केस में गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद कोर्ट ने 17 मई तक गिरफ्तारी से राहत वाला आदेश जारी किया। लाहौर हाईकोर्ट ने भी खान को (पंजाब प्रांत में) 15 मई तक किसी भी केस में गिरफ्तारी से राहत दे दी।
शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग के दो दौर हुए। इसमें इमरजेंसी लगाने पर विचार हुआ, लेकिन आखिरी फैसला सोमवार के बाद होगा। इस बीच, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जमात-ए-इस्लामी के चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान ने ऐलान किया कि वो सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
क्या है इमरजेंसी का तरीका
कैबिनेट इसके लिए प्रस्ताव राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भेजेगी। वो ही इसे मंजूर या नामंजूर कर सकते हैं। पेंच यह है कि अल्वी खुलेआम इमरान की हिमायत करते हैं और वो खान की पार्टी के सदस्य भी हैं। इमरान चाहते हैं कि मुल्क में फौरन इलेक्शन हों, अगर इमरजेंसी लग लग गई तो कम से कम 16 महीने तक चुनाव नहीं हो सकेंगे। इससे इमरान को नुकसान हो सकता है।
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक- सरकार जानती है कि प्रेसिडेंट और चीफ जस्टिस इमरजेंसी के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देंगे, इसलिए वो खानापूर्ति के लिए प्रपोजल भेज सकती है।
शाहबाज बोले- इमरजेंसी के लिए अलग कैबिनेट मीटिंग होगी
इमरान को जमानत से पहले प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पहले दौर की कैबिनेट मीटिंग की। कहा- इमरान खान नियाजी चाहता है कि पाकिस्तान हर सूरत में डिफॉल्ट हो जाए। 1971 में मुल्क दो टुकड़े हुआ था। फिर बेनजीर का कत्ल हुआ। सबको मालूम था कि कौन गुनहगार है। इसके बावजूद फौज के ठिकानों पर हमले नहीं हुए। फिर हमने 9 मई को ये हमले भी देख लिए।
(News source- dainik bhaskar)



