IMD Weather Update MP: बैतूल समेत कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, बदलेगा मौसम बारिश के आसार
IMD Weather Update MP: मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान है। भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बने हुए है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक साउथवेस्ट राजस्थान के ऊपर एक नया सिस्टम बनने के कारण मौसम बदलने वाला है।
19 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा। इससे प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी। भोपाल में 19 अप्रैल को फिर बारिश होने के आसार है.
मंगलवार का अधिकतम तापमान( Tuesday’s Maximum Temperature)
जानकारी के अनुसार मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.9, धार 40.5, बैतूल 40.2, ग्वालियर 41.6, नर्मदा पुरम 41.6, रतलाम 41.0, उज्जैन 40.0 इंदौर 38.3, दमोह 43.2, खजुराहो 43.6, सतना 42.2 डिग्री दर्ज किया है।



