Betul Weather News: आज फिर बारिश के आसार, कल से राहत, जाने मौसम की अपडेट जानकारी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul weather news: बैतूल बेमौसम हो रही बारिश से किसान परेशान है। शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने से कटी फसलें भीग गई है। जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा। आज फिर बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले २४ घंटे के दौरान जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, रविवार से बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।

Nokia Maze New 5G mobile: आईफोन को धूल चटाने के लिए आ रहा नोकिया का दमदार मोबाइल फोन

शुक्रवार दोपहर को कई क्षेत्रों में बारिश हुई। रात में भी एक घंटे से अधिक समय तक बारिश होते रही। जिला मुख्यालय पर ६.८ मिमी बारिश दर्ज की है। शनिवार सुबह बारिश थम गई और हल्की धूप भी निकलते रही। आसमान में बादल छाए थे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले २४ घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है, मौसम खुलते ही फिर से गर्मी के तेवर बढऩे लगेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल माह में और भी कई नए सिस्टम एक्टिव होंगे, जिससे बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button