Betul Hadsa news today: फाल्ट सुधारते समय चालू हो गई बिजली सप्लाई, करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत

Betul Hadsa news today:  ट्रांफार्मर में चढ़कर फाल्ट सुधार रहे लाइनमैन को करंट लग गया जिससे मौके पर ही  दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम उड़दन में  लखन यादव के खेत के पास बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था। जिसे सुधारने के लिए शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लाइनमैन दम्मूलाल धुर्वे उम्र 58 वर्ष ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट सुधारने लगा तभी 11 केवी की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और ट्रांसफर पर सुधार कार्य कर रहे लाइनमैन को करंट लग गया। वह ट्रांसफार्मर पर बिजली के तारों में ही चिपक गया। सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के अधिकारी और अमला मौके पर पहुंचा।

Betul Crime News Today: दीवार में छेद कर दुकान में घुसे चोर, डेढ़ लाख के कपड़ों पर किया हाथ साफ

मृत अवस्था में लाइनमैन के शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। पाढर विद्युत वितरण केंद्र के जेई पंकज सोनी ने बताया कि लाइन पर फाल्ट था और परमिट लेकर लाइन सुधारी जा रही थी । तेज हवा चल रही थी जिसके कारण इंडक्शन से करंट उतरा और घटना घट गई । फिलहाल पूरे घटना की जांच शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button