Betul Crime News Today: दीवार में छेद कर दुकान में घुसे चोर, डेढ़ लाख के कपड़ों पर किया हाथ साफ

Betul Crime News Today: जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर खेड़ी सांवलीगढ़ में गुरूवार की रात को चोरों ने रेडीमेड दुकान को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया है। चोर दुकान की दीवार में छेद कर अंदर घुसे और कपड़े चोर कर ले गए। जब दुकान संचालक सुबह दुकान खोलने आया तो चोरी की घटना की जानकारी लगी।

Betul BJP today news: भाजपा मीडिया प्रभारी ने पद से दिया त्याग पत्र, पार्टी में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात को खेड़ीसांवलीगढ़ बिजली कार्यालय के सामने बनी काम्पलेक्स की कालका मेन्स वेयर की दुकान में अज्ञात चोर दीवार में छेदकर अंदर घुसे। दुकान में रखे रेडीमेड कपड़ों पर हाथ साफ कर दिए है। दुकान संचालक कमल पवार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे लगभग डेढ़ लाख के कपड़े चोरी किए है। घटना गुरूवार रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। खेड़ीसांवलीगढ़ में बढ़ती चोरी की घटनाओं के कारण व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े होने लगे है। उल्लेखनीय है कि डेढ़ माह पूर्व आर्मी जवान शिवम राठौर के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकान संचालक कमल पवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button