MP Weather News Today: मप्र के 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बैतूल में गरज चमक के साथ बरसे बादल

MP Weather News Today: नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण मौसम में फिर बदलाव आ गया। मप्र के 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि  भोपाल, नर्मदापुरम, बेतूल, बुरहानपुर, खंडवा, छिंदवाडा, बालाघाट जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। नया सिस्टम एक्टिव होने से बारिश हो रही है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
गरज चमक के साथ बैतूल में बरसे बादल (Clouds rained in Betul with thunder)
शुक्रवार दोपहर को बेतूल मुख्य सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बारिश से कई किसानों की फसलें भीग गई है। किसानों को नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में अभी भी फसल कटाई कर्मचारी बारिश से फसल कटाई भी प्रभावित हुई है। मुख्यालय पर लगभग आधे घंटे तक बारिश होते रही।

Related Articles

Back to top button