Betul accident news today: अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Betul accident news today: बैतूल के ग्राम सोपई के पास अज्ञात वाहन ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में तरूण पिता नत्थू सूर्यवंशी (24) निवासी पौनी की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तरूण अपनी दादी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ग्राम ससाबड़ गया था। यहां से अपने रिश्तेदारों को बैतूल बाईक से छोडऩे आया।

Betul National Karate Khiladi News: बैतूल में नेशनल कराते खिलाड़ी तीसरी मंजिल से नीचे गिरी, हालत गंभीर

सोमवार शाम को बैतूल से वापस ग्राम पौनी जाते समय बारव्ही और सोपई के बीच में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का मंगलवार सुबह पोस्टर्माटम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button