MP weather news: मध्यप्रदेश में फिर शुरू होने वाला है बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

मध्य प्रदेश में फिर से एक बार मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक  एसएन साहू ने बताया फिर एक नया वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिससे मध्य प्रदेश के कई जिलों में फिर से बारिश होगी। 23 से 24 मार्च को कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग में अधिक देखने को मिलेगा।

इन जिलों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग की माने तो 23 से 25 मार्च के बीच भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार है।
किसानों के माथे पर फिर चिंता की लकीर
अभी बारिश का पीछा छूटा एक या 2 दिन हुए हैं। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। वर्तमान में प्रदेश के कई जिलों में गेहूं की कटाई का काम जारी है ऐसे में बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। 2 दिन पहले प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि हुई जिसके कारण फसलें तबाह हो चुकी है और अधिक बारिश होती है तो बची फसलें बर्बाद हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button