Betul Weather News: तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश, फसलों को नुकसान, जाने कब तक रहेगा बारिश का मौसम

बैतूल- बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।(Weather Update Betul ) शुक्रवार की रात को जिला मुख्यालय सहित अन्य ब्लाकों में तेज हवा गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई किसानों के खेतों में कटी पड़ी फसलें गीली हो गई जहां अभी फसलें कटी नहीं है वहां खेतों में ही फसलें तेज हवा से आड़ी हो गई। रात में करीब 1 घंटे तक बारिश होते रही। शनिवार सुबह भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 मार्च तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा।
ब्लाकों में बारिश की जानकारी
बैतूल में 10.2, घोड़ाडोंगरी 20.0, चिचोली 26.4, शाहपुर 48.0, मुलताई 15.4, पटट्न 3.4, आमला 21.0, भैसदेही 28.4, आठनेर 8.3 और भीमपुर में 7.0 मिमी बारिश दर्ज की है। इस तरह से कुल 18.8 मिमी बारिश हुई है।
Betul district 18.03.2023 rainfall in (mm) :——-
Betul_———10.2
Ghodadongri –20.0
Chicholi ———26.4
Shahpur ——–48.0
Multai————15.4
Prabhatpttan -3.4
Amla—————21.0
Bhaisdehi ——-28.4
Athner ———–8.3
Bhimpur ———7.0
——————————-
Total ——–188.1
———————————
Average rainfall –18.8mm
18 March 2023 Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेंगे खुशखबरी और इन्हें रहना है सावधान



