Betul: चिकन पॉक्स के शिकार हुए स्कूली बच्चे: स्कूल और आंगनबाड़ी में 7 दिन का अवकाश घोषित
बैतूल, खंड चिकित्सा अधिकारी मुलताई द्वारा ग्राम बानूर के अंतर्गत संचालित शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों में चिकन पॉक्स पाया जाना प्रतिवेदित किए जाने पर कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने ग्राम बानूर में संचालित समस्त शासकीय शालाओं एवं आंगनबाड़ी में 18 से 24 मार्च तक अवकाश घोषित किया है।
उक्त अवधि में परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।उललेखनीय है कि ग्रामीण अंचलों में चिकन पॉक्स को छोटी माता के नाम से भी जानते है।
चिकन पॉक्स के लक्षण
- चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में दाने निकल आना।
- हाथों-पैरों व चेहरे की स्किन का लाल हो जाना।
- तेज बुखार व सिर में दर्द होना।
- शरीर में खुजली लगना और कमजोरी महसूस होना।
- शरीर में चकत्ते हो जाना।



