MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बारिश, फसलों को नुकसान

MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बारिश होने की समाचार मिले है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की एडवाइजरी जारी की थी मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। बुधवार को भोपाल में 1.3 मिमी बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवाइजरी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान इंदौर, नर्मदा पुरम एवं चंबल संभाग सहित प्रदेश 17 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आगामी 18 से 19 मार्च तक मौसम इसी तरह से बना रहने की संभावना है। 
शाम को बैतूल में भी बारिश
बुधवार शाम को बैतूल में कई क्षेत्रों में बारिश होने के समाचार मिले हैं। जिला मुख्यालय पर शाम 5 बजे बारिश होने शुरू हुई समाचार लिखे जाने 7 बजे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी था। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी गरज चमक के साथ बारिश हुई है। बारिश के कारण कई किसानों के खेतों में कटी पड़ी फसलें भीग गई जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा है।
बिजली सप्लाई बाधित
तेज हवा और बारिश से बैतूल मुख्यालय की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। घंटो तक शहर अंधेरे में डूबा रहा। लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मेंटेनेंस के लिए लाखों खर्च किये जाते है फिर भी बिजली सप्लाई हल्की बारिश होने पर बाधित हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button