11 march 2023 Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को आज मिल सकता है शुभ समाचार

Aaj Ka Rashifal 11 march 2023: आज 11 मार्च 2023 चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 51 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।  साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजे तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  किसी बड़े ऑफिस से जॉब का ऑफर मिल सकता है।  रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 9

वृष राशि (Taurus Horoscope Today) 

ऑफिस में आज बॉस अधूरे कामों को देखकर नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें।  इस राशि के फैब्रीकेटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है। जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 9

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

बिजनेस के सिलसिले में आज आपको बाहर जाना पड़ेगा।  घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। घर में छोटी-सी पार्टी भी हो सकती है।  घर के सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 5

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

बेरोजगार बैठे लोगों को आज रोजगार मिल सकता है। साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज के दिन प्रमोशन हो सकता है। लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 4

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। इस राशि के लोग आज घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आर्शीवाद लेकर निकलें तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 4

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवारवालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मे जा सकते हैं। वहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करोगे।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है।  इससे बचने के लिए खूब पानी पियें लाभ होगा।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 5

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।  किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ की संभावना होगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ बाहर डीनर पर जा सकते हो। राजनीति से जुड़े लोगों को आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 8

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है।  अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें।  घर से बाहर जाते समय बड़ों का आशीर्वाद लेकर जाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 9

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के प्रापॉटी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।  किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 4

(Rashifal source- india tv)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button