8 March 2023 Ka Rashifal: मकर राशि वाले आज प्रत्येक काम में रखे सावधानी अन्यथा हो जाएगा नुकसान
Aaj Ka Rashifal 8 March 2023: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है । आज शाम 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 20 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
मेष राशि वालो का आने वाला समय और भी तररक्की लाएगा। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। आज सबसे पहले हनुमान जी के चरणों में लाल रंग का गुलाल लगाकर होली की शुरुआत करें।कुछ मिठाई घर मे बनाये
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गेरुआ
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
सम्प्पति में निवेश करते समय सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें और पूरी तरह से सतर्क रहें। आज पेपर पर डील करते समय सावधान रहें। हर किसी की बातों में आना बंद करें। आज गुलाबी रंग का गुलाल मां लष्मी जी के चरणों में लगाकर होली की शुरुआत करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आपकी आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन साथ ही परिवार के मनोरंजन में व्यय वृद्धि होगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। आज सितारे बुलंदी पर है फायदा उठा सकते हैं। साथ ही आज हरे रंग का गुलाल भगवान गणेश जी पर अर्पित करके होली की शरुआत करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा। परंतु आज हर परिस्थिति पर विजय पा लेंगे। मित्रों व भाई बहनों के साथ आज मिलकर होली मनाएंगे। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आज होली खेलते समय सावधान रहें सतर्क होकर खेलें। आज सफेद चंदन सबसे पहले भगवान शिव को लगाए।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज धन प्राप्ति सुगम होगी। आज होली खेलते समय किसी बात से मूड खराब हो सकता है। लेन देन संभाल कर करें। अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में न आएं। आज पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज आप वाद विवाद में न उलझें। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। आज मनोरंजन पर खूब पैसे खर्च करेंगे। आज भगवान कार्तिकेय व शिव परिवार पर तोतिया रंग या हरे रंग का गुलाल अर्पित करके होली की शुरुआत करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और आपकी छवि भी बढ़ेगी। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम काज को बढ़ाने के लिये अगर पैसा चाहिए तो बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज गुलाबी रंग के गुलाल से सबसे पहले मा दुर्गा के चरणों पर तिलक करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। आज कुछ नई रणनीति अपने व्यवसाय को लेकर बना सकते हैं । आज हनुमान जी को एक मीठा पान अर्पित करे उनके चरणों में संतरी रंग का चंदन अर्पित कर होली की शुरुआत करें। और अपने मित्रों को ओर छोटे भाई को जलेबी जरूर खिलाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मेहरून
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज घर और बाहर आपके कार्यों की सराहना होगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। आज आपके पार्टनर और आप के बीच किसी पारिवारिक बात पर कुछ अनबन हो सकती है। त्योहार के दिन अवॉयड करें, मतलब थोड़ा टालने की कोशिश करें। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ है। आज भगवान विष्णु को पीले चंदन या पीले गुलाल से तिलक करें और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मंदिर में पंडित जी को भी मिठाई देकर आएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज कोई भी डील खासकर पैसे से जुड़ी और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी उसमे अधिक सतर्क और सावधान रहें या आज अवॉयड करें। आज नीले रंग का गुलाल भगवान कृष्ण को अर्पित करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- ब्राउन
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
काम कुछ स्लो चल सकता है परंतु फिर भी धैर्य रखना ही उचित होगा। आज आर्थिक मज़बूती का दिन है तो आप आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे। अपने मनोबल को मजबूत करें। मेहनत करें दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प आज बैंगनी रंग का गुलाल आज अपने यहां के कर्मचारियों को बांटे। साथ ही भगवान राम को रंग अर्पित करके होली की शुरआत करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज होली के दिन आपको परेशानी से बाहर निकलने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों से जुड़े हुए लोग अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। आज पीले रंग से पहले भगवान विष्णु लक्ष्मी और राम दरबार को रंग अर्पित करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
(News source- news 24)



