6 March 2023 Ka Rashifal: मेष राशि वालों को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने के बने है योग
Aaj Ka Rashifal 6 March 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। आज रात 8 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज रात 12 बजकर 5 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आएगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी।
- लकी रंग – काला
- लकी नंबर- 9
वृष राशि
आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आप अपने सभी कार्यों को बहुत हद तक समय से पूरा करने में सफल होंगे।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर- 7
मिथुन राशि
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। पेपर वर्क पूरा ना होने से आपका कोई जरूरी काम देरी से पूरा होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेटस के लिए दिन
बेहतरीन रहने वाला है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 8
कर्क राशि
आपको कार्यों में किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक होंगे। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आएगी। लवमेटस कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 3
सिंह राशि
किसी रिश्तेदार की मदद से आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। इस राशि के जो लोग सिविल इंजिनियरींग कर रहे है, उनको आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा। जरूरी कामों से थोड़ा समय निकालकर अपने पसंदीदा कामों में बिताएंगे, आपकी प्रतिभा में निखार आएगा।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 3
कन्या राशि
खुद को फिट रखने के लिए आपको अपने दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। लवमेट्स आज आपको आपकी पसंद का उपहार देंगे। जीवनसाथी आज आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है।
- लकी रंग – सफेद
- लकी नंबर- 2
तुला राशि
आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। ऑफिस में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आप अपना घर खरीदने के बारे में विचार करेंगे।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 9
वृश्चिक राशि
थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। दोस्तों की मदद से आप कोई घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होगा। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बी दोस्ती चलेगी।
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर- 4
धनु राशि
इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने व्यापार की रणनीतियों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका फायदा भी आपको नजर आयेगा। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर- 5
मकर राशि
ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्यायें आज समाप्त होगी। आप काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे।
- लकी रंग – गुलाबी
- लकी नंबर- 6
कुंभ राशि
आपको बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा सफल भी रहेगी। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे। आपके काम में कुछ नए लोग भी जुड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के करियर में आ रही रुकावटों का आज समाधान मिल सकता है।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 2
मीन राशि
जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश होंगे। आपकी सेहत में सुधार आयेगा। सभी कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे।
- लकी रंग – पीच
- लकी नंबर- 1
(Rashifal source- india tv)



