Betul: सांसद के प्रयास से बैतूल विधानसभा की 4 सड़कों के लिए 1406 लाख की मिली स्वीकृति

बैतूल। मध्यप्रदेश सरकार ने बैतूल विधानसभा की 4 सड़कों के उन्नयन एवं पुल निर्माण के लिए सांसद डीडी उइके की मांग पर 1406.42 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।  लगभग 20 किमी. के इन 4 मार्गों के लिए उक्त राशि स्वीकृत की गई है जिसमें एक पुल भी बनाया जाएगा। शीघ्र ही विभाग द्वारा टैंडर जारी कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरसाली में सड़क का छूटा हुआ भाग एवं एक पुल निर्माण के लिए 98.78 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें 400 मीटर सीमेंट रोड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है एवं 1 पुल भी इसी राशि से बनाया जाएगा। हमलापुर-मलकापुर-बरसाली मार्ग के उन्नयन कार्य हेतु 720 लाख रुपए की राशि 6 किमी. लंबे मार्ग के लिए स्वीकृत की गई है। जिसमें खराब हो चुके 6 किमी. लंबे इस मार्ग को उखाड़कर पुन: मिट्टी लेवल से निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य में ग्राम भीलावाड़ी में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्ग की मरम्मत भी की जाएगी।
12.80 किमी. लंबे सोनाघाटी से मिलानपुर मार्ग के डामरीकरण, पूरे मार्ग में पडऩे वाले चौक-चौराहों सहित शोल्डर मरम्मत कार्य एवं रोड मार्किंग कार्य के लिए 521.56 लाख रु. की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धनोरा-बडोरा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य के लिए 65.08 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसमें 400 मीटर सीमेंट रोड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त मार्गों का नए सिरे से निर्माण होने पर क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button