Betul: जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बैतूल- जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने बुधवार शाम को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।

जानकारी के अनुसार श्री पवार ने सबसे पहले दवाई काउंटर का निरीक्षण कर डॉक्टर से जानकारी ली  कि कितने प्रकार की दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड और पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है। मरीजों से भी उन्होंने उपचार को लेकर चर्चा की गई। अस्पताल की व्यवस्था पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवार ने संतुष्टि जताई है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा, आरएमओ डॉ रानू वर्मा, डॉक्टर रंजीत राठौर सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे। श्री पवार ने अधिकारियों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button