MP Board Pariksha: कल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, बैतूल में 21 हजार 633 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

Madhyamik Shiksha Mandal
बैतूल- माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा कल 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है। बुधवार को कक्षा 10 वी का पहला हिंदी प्रश्न पत्र सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए जिले में 131 केंद्र बनाए है। हाईस्कूल में नियमित कुल 20445 और स्वाध्यायी 1188 विद्यार्थी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 9 नए परीक्षा केंद्र बनाए है 122 केंद्रों पुराने यथावत है। विद्यार्थियों को परीक्षा समय के आधा घंटा पहले पहुँचने के निर्देश दिए है। नकलची और पर नजर रखने के लिए उड़न दस्ते गठित की है। मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर रोल नंबर अंकित कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र
शास.म.ल.बा. कन्या उ.मा.वि. बैतूल स्वाध्यायी, शास. बालक उ.मा.वि. शाहपुर स्वाध्यायी, शास.कन्या उ.मा.वि. सारणी स्वाध्यायी, शास.कन्या उ. मा. वि. प्रभात पट्टन स्वाध्यायी, शास.कन्या उ.मा.वि. आमला स्वाध्यायी, शास. नवीन उ.मा.वि., मुलताई स्वाध्यायी,
शास. हाईस्कूल सदर बैतूल स्वाध्यायी,
शास. सुभाष उ.मा.वि. कोठीबाजार बैतूल स्वाध्यायी, शास. कन्या उ.मा.वि. आठनेर स्वाध्यायी, शास. उमावि टिकारी बैतूल स्वाध्यायी, शास. हाईस्कूल हमलापुर (स्वाध्यायी) अति संवेदनशील केंद्र बनाया है। वही शास. उ.मा.वि. चिरापाटला, शास.कन्या उ.मा.वि. भैसदेही, शास. कन्या उ.मा.वि. चिचोली, शास. हाईस्कूल चुडिया, शास. मॉडल उ.मा.वि. भीमपुर को संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा है। जिला शिक्षा कार्यालय के योजना अधिकारी सुबोध शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



