Chhatarpur: बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम: खुदाई कर रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची बोरवेल के गड्ढे में गिर गई। उसके 30 फीट की गहराई पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच रही है। जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई की जा रही है। हादसा बिजावर थाना क्षेत्र के लालगुवां गांव में रविवार का है। बच्ची का नाम नैंसी विश्वककर्मा है। उसका रेस्क्यू किया जा रहा है। बोरवेल में उस तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

परिजन पास में कर रहे थे खेत में काम
गांव के लटोरिया परिवार के खेत में रवि विश्वकर्मा और अपनी पत्नी रोहिणी अन्य मजदूरों के साथ मटर बीनने का काम कर रहे थे। पास ही उनकी बेटी खेल रही थी। वहां एक बोर था जो चारे से ढंका हुआ था। नैंसी रेत के ढेर पर खेलते-खेलते उसमें गिर गई। उसे गिरता देख पास काम कर रहे परिजन और मजदूर दौड़े। बच्ची परिजनों से बात कर रही है।

चार जेसीबी से समानांतर खोदा जा रहा गड्‌ढा
एसडीएम राहुल सिलाडिया, एसडीओपी रघु केसरी सहित आधा दर्जन थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। चार जेसीबी मशीन, दो एंबुलेंस ,आधा दर्जन ट्रैक्टर आदि मशीनी उपकरणों से बोर के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है।। कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी रेस्क्यू पर नजर रखे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button