23 February 2023 Ka Rashifal: सिंह राशि वाले पैसों के लेनदेन में रखें सावधानी

Aaj Ka Rashifal 23 February 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 58 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक समाप्त हो जाएगा और आज विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशि

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा। नीम के पेड़ में जल चढ़ाएं, सब कुछ बढ़िया रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि

इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि

आज कोई गुड न्यूज
मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा। मछलियों को दाना खिलाएं, आपके काम समय से पूरे होंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि

आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले
घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नए-नए आइडिया आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है। मां लक्ष्मी की पूजा करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। मां संतोषी की पूजा करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। मंदिर में फल का दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि

आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, दांपत्य जीवन में सुख रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक-8

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। मंदिर में दूध का पैकेट दान करें, बिजनेस में तरक्की होगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि

जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे। सुबह पूजा के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कें, सब मंगल होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पंहुचा सकती है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। अनाथ आश्रम में बच्चों को खाने की कोई चीज़ भेंट करें, आपका दिन बेहतर होगा।

  • शुभ रंग- लाइट हरा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। जीवन में किसी नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। घर में देशी घी का एक दीपक जलाएं, रिश्तों में
मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 3

मीन राशि

आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। अपने ईष्ट देव के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

(News source- india tv)

नई शराब नीति का नोटिफिकेशन जारी: सस्ती नहीं बिकेगी बियर, दुकाने खोलने और बंद करने का समय जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button