16 February 2023 Ka Rashifal: कन्या राशि आज धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी
Aaj Ka Rashifal 16 February 2023: आज 16 फरवरी, 2023 गुरुवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार आज वज्र योग 17 फरवरी को रात्रि 01 बजकर 19 मिनट तक रहेगा और मूल नक्षत्र आज रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। धन व्यय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। सर्दी जुकाम के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कुछ व्यावसायिक कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सेचत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। निर्माण कार्य में धन व्यय होगा। आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
(Rashifal source- dainik jabaran)
पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में पहुँचे 3 लाख श्रद्धालु: 7 दिन तक बाटेंगे रुद्राक्ष
Betul: हाथ मलते रह गए पूर्व मंत्री, 3 समर्थक पार्षदों को कांग्रेस से किया निष्कासित



