9 February 2023 Ka Rashifal: तुला राशि वाले आज अपने शत्रुओं से सावधान रहें

Aaj Ka Rashifal 9 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात रहेगी। आज शाम 4 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

काम काज के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन आगमन के लिए भी दिन अच्छा है। कोई मित्र आज आपका साथ देगा। अपनी मां के स्वास्थ्य का आज ख्याल रखें, क्योंकि मां का स्वामी और कारक चद्रमा 6 भाव में गोचर करेंगे। आज के दिन यात्रा में सावधान रहें। आज धर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। वाणी पर क्रोध थोड़ा हावी रह सकता है। वाणी पर मंगल का प्रभाव रिश्तों में कड़वास पैदा कर सकता है, इसलिए आज अपने शब्दों का चुनाव सही से करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेहरून

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और नौकरी में आमदनी का बहुत सुंदर योग बना हुआ है। आज कुछ पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। उच्च शिक्षा के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। मन में चंचलता सी रहेगी। मां से आज सुख संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आफिस में आज किसी से तर्क वितर्क न करें। लड़ाई का रूप बन सकता है। पार्टनर के साथ मेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- डार्क गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज व्यापार में कुछ नए अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में राजयोग बन रहा है जो आपको उच्च पद दिलाएगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा व हसी मज़ाक का रहेगा। घूमने फिरने बाहर जाएंगे। लेकिन बाहर के खाने का ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज धन सम्पति मैं बढ़ोतरी का दिन है। राशि स्वामी पराक्रम स्थान में होने से आज नौकरी में परिवर्तन, स्थानांतरण, एवं प्रोमोशन का योग बना है। इच्छाएं प्रबल होंगी, जिसके चलते घूमने फिरने दोस्तों के साथ जाएंगे। घर में किसी पूजा का या शुभ कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। भाग्य आज आपका साथ देगा। अगर आप किसी से लव रिलेशनशिप में हैं तो संभाल कर चलें। ट्रांसपेरेंट रहना आपके रिश्ते को बचा सकता है। रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हल्का पीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज धन आगमन से अधिक खर्चे होंगे, नियंत्रण रखें। आज संतान को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। जिन बच्चों के एग्जाम है उनको सफलता का योग है। बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे। आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे। किसी को बातों को दिल से न लगाएं। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर परेशान कर सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ और लाभकारी है। आप वाहन, घर मकान, ज़मीन प्रोपर्टी आदि खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा। आपकी तारीफ आज आपके जॉब के स्थान में होगी। आज ज़िम्मेदारी का काम मिलेगा, जिसे अच्छे से निपटा लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप विवाहित नहीं है, तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। लव रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। आज काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे। शाम को घूमने फिरने के लिए निकलना अच्छा रहेगा। मन की अशांति को दूर करने के लिए मेडिटेशन करे।
शभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज चोट और दुर्घटना से बचकर रहें। विदेश से कोई नौकरी की खबर या अवसर प्राप्त होगा। अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा, हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। इससे आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। सरकरी नोकरी के भी प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नहीं होगी। माता से आज धन लाभ या प्रॉपर्टी का लाभ होगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आज पार्टनर पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जामुनी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज कुछ पुरानी उलझने तो खत्म होंगी, साथ ही कर्ज़ से भी मुक्ति मिलने का समय है। परिवार के कार्यों में रुचि लेंगे। धन कमाने पर फोकस रहेगा। वाणी को सयंमित करके बोलें। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी। जिसमें कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे। आज आपको सामाजिक स्तर पर मान सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बॉन्डिंग और मजबूत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। लापरवाही बड़ी तकलीफ का कारण बन सकती है। आज सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। धार्मिक यात्रा का भी काफी अच्छा योग है। संतान की और से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। आज जीवन साथी का भाग्य सहयोग करेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज किसी काम से बाहर जाना होगा, लेकिन रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता है। इसलिये व्यर्थ के झगड़े से बचें और उस पर ध्यान ना दें। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा होगी। आपके कार्यों की सराहना होगी। आज जितने जरूरी काम हैं समय से निपटा लेंगे। इस समय परिवार के किसी सदस्य से कुछ मनमुटाव हो सकता है। पैसा आज किसी को उधार न दें। आज पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- संतरी

News source –

https://hindi.news24online.com/astrology/aaj-ka-rashifal-guruwar-ka-rashifal-9-february-2023-today-horoscope-thursday-rashifal-

pmvn/149354/3/amp/

Betul: मृतक लेक्चरर लल्लू के परिजनों से मिले पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button