Betul: J.H कालेज प्राचार्य पर महिला प्रोफेसर ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
बैतूल। जिले के सबसे बड़े शासकीय जेएच कॉलेज के प्राचार्य पर कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने प्रताडऩा का आरोप लगाया है। महिला प्रोफेसर ने गंज थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गंज थाने की हेड कांस्टेबल भारती सिंह राजपूत ने बताया कि
जेएच कॉलेज की एक सहायक महिला प्रोफेसर ने थाने में लिखित शिकायत में बताया है कि कॉलेज के प्राचार्य राकेश तिवारी द्वारा उन्हें आए दिन किसी न किसी काम के बहाने प्रताडि़त किया जाता है। प्रताडऩा के कारण वह तंग आ गई है। प्राचार्य श्री तिवारी के खिलाफ प्रताडऩा के संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने के बाद जांच के लिए टीम गठित की है। इसमें शिकायतकर्ता और प्राचार्य दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद ही दोषी कौन है इसकी जानकारी सामने आएगी। उल्लेखनीय है कि कॉलेज प्राचार्य श्री तिवारी इसके पहले भी कई विवादों के कारण सूर्खियों में रहे है। प्राचार्य द्वारा प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है।
इनका कहना…
कॉलेज की सहायक महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारती सिंह राजपूत, हेड कांस्टेबल, थाना गंज
मेरे पर लगाए गए आरोप झूठे है। शिकायत के बाद जांच के लिए कमेटी गठित की है। जांच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
राकेश तिवारी, प्राचार्य, जेएच कॉलेज, बैतूल
Gold price today: लगातार तीन दिन दाम कम होने के बाद आज सोना- चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी



