MP के बैतूल समेत 20 जिलों के मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी को लेकर ध्वजारोहण के लिए पत्र जारी किया है। जिसमे बैतूल समेत प्रदेश के 20 जिलों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के कलेक्टर मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। बैतूल में मुख्य समारोह कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा जिसमें कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ध्वजारोहण करेंगे। 26 जनवरी को लेकर आगे से तैयारियां चल रही है।



