भूसे में छुप कर बैठा था अजगर, कुत्ते को देख साइकिल के अंदर घूस गया, देखें ये वायरल वीडियो

  • आए दिन सोशल मीडिया पर भयानक सांपो से जुड़े ढेरों वीडियो देखने को मिलते हैं, आज इस वीडियो में आप सभी को एक भयानक अजगर को देखने के लिए मिल रहा है। जैसा की आप सभी जानते है अजगर दुनिया का सबसे विशाल सांप होता है, यह अपने नोकिले दाँतो से बड़े से बड़े जानवरों को भी अपना शिकार बना लेता है, बदलते मौसम में यह खुद को बचाए रखने के लिए अक्सर घरो में घूस जाया करता हैं और कभी कभी यह चूहे को खाने के लिए भी घरो में अपना बसेरा बना लेता है। आज के इस वीडियो में एक भयानक अजगर भूसे में छुपा हुआ नजर आ रहा है, भयानक अजगर का रेस्क्यु करने के लिए गांव वालों ने फेंमस रेस्क्युवर मुरलीवाले हौसला को बुलाया है।
    भूसे में छुप कर बैठा था भयानक अजगर, वीडियो हो रहा वायरल
    यह घटना आजमगढ़ जिले के एक छोटे से गांव कि है, जहां पर मिट्टी के घर में ढेर सारा भूसा रखा हुआ है और उस भूसे में भयानक अजगर छुप कर बैठा हुआ है जो कि बेहद खतरनाक है। घर के सदस्यों ने भूसे में अजगर को देख अजगर का रेस्क्यु करने के लिए फेंमस रेस्क्युवर मुरलीवाले हौसला को बुलाते है, मुरलीवाले हौसला अपने घर से करीबन 135 किलोमीटर दूर गांव वालों के मदद के लिए पहुँचते है। गांव में जाते ही गांव के लोग इन्हें उस जगह ले जाते हैं जहां सांप छुपकर बैठा होता है, अब मुरलीवाले हौसला सांप को ढूंढने के लिए घर में रखे भूसे को हटाने लगते हैं फिर भूसे में इन्हें एक बड़ा सा अजगर दिखाई देता है,
    जिसके बाद यह एक बास के सीढी के सहारे से भूसे के उपर चढ़ कर अजगर को बाहर निकालते हैं फिर अजगर का पूंछ पकड़कर उसे खिचते हुए बाहर मैदान कि ओर लाते है, अजगर बार बार छुपने की कोशिश करता है और एक साइकिल मे अपना सिर फंसा कर वहां रखी सभी साइकिल को गिरा देता है, पुरा गांव इक्ट्ठा होकर अजगर का ये भयानक रुप देख रहा होता है तभी एक कुत्ता वहां आकर अजगर को देख भौंकने लगता, गांव के लोग कुत्ते को डराकर वहां से भगाते है, अंत में मुरलीवाले हौसला अजगर के नोकिले दांत को बहुत ही करीब से कैमरे में दिखाते है और अजगर को एक बड़े बोरे में बांधकर अपने साथ ले जाते हैं, इस तरह मुरलीवाले हौसला गांव के सभी लोगों को एक भयानक अजगर से छुटकारा दिलाते है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button