सुखदेव पांसे को विधानसभा चुनाव में हारने का कियू सताने लगा डर, कह दी इतनी बड़ी बात
बैतूल- कांग्रेस 9 अगस्त से जरा याद करो कुर्बानी यात्रा निकलने वाली है। इस संबंध में शनिवार को शहीद भवन में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें, होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान , सुखदेव पांसे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, बैतूल विधयाक निलय डागा, भैंसदेही विधयाक धरमू सिंह सिरसाम, सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे। सभी ने अपनी अपनी बात रखी। पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यात्रा एक दिन दो दिन की नही हमेशा चलते रहना चाहिए। पांसे ने कहा कांग्रेस चुनाव हारी है इसका मुझे मलाला है। पर ये चुनाव मायने नही रखता है। भाजपा ने पैसे के दम पर चुनाव जीत है। विधानसभा चुनाव मायने रखता है। आने वाले चुनाव के लिए हम सब को मजबूती से लड़ने की जरूरत है। पांसे ने कहा कि मैं हारने की स्थति में रहता हूं तो इस बार मेरी भी टिकट कट सकती है। कही ऐसा न हो जाये कि पिछले चुनाव में बैतूल में कांग्रेस की 4 सीटें आने से कांग्रेस की सरकार बन गई थी। आने वाले चुनाव में ऐसा न हो जाये कि बैतूल से कांग्रेस हार जाए और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाए। पांसे की इस बात से यहां लग रहा है कि उनकी टिकिट कट सकती है और बैतूल में कांग्रेस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। खैर जो भी हो पांसे द्वारा कही बातों को खूब चर्चा है।