Betul Crime News : सोशल मीडिया आईडी पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Police arrested a teacher for sending obscene messages to a woman via her social media ID.

Betul Crime News :  बैतूल गंज थाना पुलिस ने महिला को अश्लील मैसेज भेजना वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 23 नवम्बर 2025 को पीड़ित महिला ने  थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक फेसबुक अकाउंट से उसे लगातार अश्लील एवं आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना गंज ने  धारा 75(2), 78(2), 79 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 67 एवं 67ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

एसपी के निर्देश पर टीम का गठन

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने टेलीफोन कॉलोनी क्षेत्र से आरोपी जितेन्द्र उर्फ जिम्मी नरवरे, उम्र 42 वर्ष, निवासी टेलीफोन कॉलोनी गिरफ्तार किया गया।   आरोपी ने बताया कि वह शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोदर, तहसील शाहपुर बैतूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, प्रधान आरक्षक मंतराम सरयाम, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर हिगवे, प्रधान आरक्षक मयूर तथा आरक्षक मनोज की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button