MP Datia By-Election Result 2026 : दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान आया सामने
MP Datia By-Election Result 2026: BJP State President Hemant Khandelwal's statement has emerged following the defeat in the Datia by-election.
MP Datia By-Election Result 2026 : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान सामने आया है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि दतिया उप चुनाव में मतदाताओं ने जो जनादेश दिया है उसे भारतीय जनता पार्टी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है। उपचुनाव में मिले परिणाम की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा का जो भी निष्कर्ष सामने आएगा पार्टी अपनी आगामी रणनीति तय करेगी। भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। कितने भी बड़े पद पर हो और किसी भी पद पर हो पार्टी कार्यकर्ता को अनुशासन में रहकर काम करना होगा।
6016 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी को 66757 और भाजपा प्रत्याशी 60741 वोट मिले है। इस जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है।




