Betul Gambling News : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई , जुआ फड़ पर दबिश, 15 जुआरी गिरफ्तार, ₹90,500 नगद एवं ताश की गड्डी जप्त

Betul Gambling News: Major crackdown by Kotwali police; raid on a gambling den results in the arrest of 15 gamblers and the seizure of ₹90,500 in cash and a deck of cards.

Betul Gambling News :  जिला बैतूल में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सघन अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ पर सफल दबिश देकर 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झाडेगांव में आरोपी बंटी करोचे के खेत में बने कमरे में ताश पत्तों से हार-जीत का जुआ चल रहा है।
सूचना पर तत्काल दबिश देकर पुलिस ने मौके से ताश पत्तों से जुआ खेलते हुए *कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 01 ताश की गड्डी एवं कुल नगदी ₹90,500/-* जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. सौरभ पिता शिवकुमार खंडेलवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड गांधी चौक मुलताई
2. बंटी पिता मंगल करोचे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दुधिया थाना चिचोली हाल ग्राम टेमनी थाना कोतवाली बैतूल
3. अजयसिंह पिता स्व. इलराज सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, नि. अर्जुन नगर खंजनपुर थाना गंज
4. शरद पिता मदनलाल सोनी, उम्र 44 वर्ष, निवासी गुरूसाहब मंदिर के पास गांधी चौक मुलताई
5. निलेश पिता राधाकृष्ण अग्रवाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड मुलताई थाना मुलताई
6. पुष्पराज पिता रामसिंह रघुवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोमवारी थाना गंज
7. यश पिता गोविंद सावरकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी गाढाघाट रोड प्रताप वार्ड टिकारी थाना कोतवाली बैतूल
8. अखिलेश पिता पारसनाथ पंडाग्रे, उम्र 35 वर्ष, नि. ग्राम जावरा थाना बैतूल बाजार
9. अजीत पिता अशोक सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी विद्यार्थी पब्लिक स्कूल के पास गौठाना थाना कोतवाली
10. अंकित पिता स्व. रामदास सहाने, उम्र 25 वर्ष, नि. कुम्हारटेक थाना गंज
11. कमलेश पिता दयाराम दौडके, उम्र 40 वर्ष, निवासी गांधी चौक के पास मुलताई हाल बिरूल बाजार थाना सांईखेड़ा
12. कपिल पिता कृष्णकांत वर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी प्रताप वार्ड वर्मा मोहल्ला
13. नितिन पिता कृष्णकुमार वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला प्रताप वार्ड टिकारी थाना कोतवाली बैतूल
14. सुदेश पिता स्व. रमेश छिपक, उम्र 50 वर्ष, निवासी द्वारका नगर बडोरा थाना बैतूल बाजार
15. अशोक पिता अनिल पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे जवाहर वार्ड सदर थाना कोतवाली बैतूल

कार्यवाही में शामिल पुलिस दल

निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि राजेश मालवीय, सउनि अरुण यादव, प्रआर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 369 शिवकुमार उईके, प्रआर. 165 रामदास, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 56 नितिन, आर. 523 पुष्पराज, आर. 703 प्रदीप, आर. 83 अनिल बैलवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button