Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, फिर जाने पड़ेगा सलाखों के पीछे
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam Raghuvanshi suffers a setback from the Supreme Court; she will have to go back behind bars.
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मेघालय सरकार में सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ अदालत में विशेष याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट सरकार की दलीलों के बाद सोनम की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने तीन सप्ताह के भीतर सोनम को सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं। सोनम रघुवंशी को एक बार फिर सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।
यहाँ था पूरा मामला
इंदौर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यावसायिक राजा रघुवंशी की शादी के बाद वह हनीमून पर मेघालय गए थे इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जब मेघायल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की गई। इस मामले में सोनम जेल गई थी लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। जमानत का मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जिसमें सोनम को बड़ा झटका लगा है।
है।



