LPG Price Hike : फिर लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी, जेब होगी खाली
दीपावली जैसे बड़े पर्व के नजदीक दाम बढ़ने से होगी परेशानी, खाद्य पदार्थों में हो सकती बढोतरी
LPG Price Hike : महीने की पहली तारीख को मंहगाई का जोरदार झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार आज 1 नवंबर 2026 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दिल्ली में 10 रुपये, कोलकाता में ₹17, मुंबई में 10.50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने त्योहारी सीजन में गैस के दाम बढ़ाकर लोगों को जोरदार झटका दिया है।बढ़ते दामों के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दिल्ली में दाम 2820 रुपये, कोलकाता में 2971, मुंबई 2775, चेन्नई में 2 हजार 994 रुपये, भोपाल में 2815 रुपये दाम हो गए है।
होटल रेस्टोरेंट के संचालकों को झटका
19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, चाट, चाय की दुकान, समोसे- बड़े की दुकान संचालकों को बड़ा झटका लगा है। अगस्त के बाद से लगातार तीसरी बार दाम बढ़े है।
घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम यथावत है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 942 रुपये, कोलकाता में 968, मुंबई में 941, भोपाल में 947 रुपए है।
Tags
19 Kg Commercial Cylinder Commercial Gas Cylinder Price Commercial LPG Price Gas Cylinder Rate Gas Price Hike India news LPG Gas Price LPG NEWS LPG Price Hike LPG Price Today कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा गैस सिलेंडर के दाम बढ़े गैस सिलेंडर नई कीमत गैस सिलेंडर महंगाई महंगाई की मार रेस्टोरेंट कारोबार होटल कारोबार

