MP Monsoon Update Today : बैतूल सहित अन्य जिले के रास्ते मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
MP Monsoon Update Today: Monsoon enters Madhya Pradesh via Betul and other districts; heavy rain alert issued for several districts.
MP Monsoon Update Today : आखिरकार दक्षिण पश्चिम मानसून ने एमपी में दस्तक दे दी है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को मानसून की बालाघाट, डिंडोरी ,अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन बड़वानी जिले के रास्ते मध्य प्रदेश में एंट्री हुई है। अगले तीन-चार दिन के भीतर मानसून पूरे प्रदेश को कवर करेगा। इस वर्ष 9 दिन बाद मानसून की एंट्री हुई है।इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के सिहोर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीधी ,भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिवनी गरज- चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
पट्टन और आठनेर में 1-1 इंच बारिश
बैतूल जिले में मंगलवार को पट्टन और आठनेर में एक एक इंच बारिश दर्ज की है। इसके अलावा अन्य ब्लाकों में भी कही तेज तो कही मध्यम बारिश हुई है। 1 जून से अब तक बैतूल में 45.3 मिमी बारिश दर्ज की है। बुधवार दोपहर को बैतूल मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्र में गरज- चमक के साथ बारिश होने समाचार मिले है। बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। जल्दी ही जिले में बोवनी कार्य शुरू हो जाएगा। समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी था।


