
बैतूल- प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम मंगोनाकला पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के गाँव मे एक कच्चा मकान ढह गया है। हादसे में एक व्यक्ति और कई बकरियों की मौत हो गई। एक बच्चा और महिला घायल है। पूर्व मंत्री के गाँव मे इस तरह के हालात है हादसे से अंदाजा लगाया जा सकता है। लगातार बारिश के चलते धनराज मर्सकोले 45 साल का ग्राम मंगोनाकला का पुराना कच्चा मकान था। जिसमें वह परिवार सहित निवास करता था। बीते एक माह से जारी बारिश से मकान की एक दीवार जर्जर हो गई थी। शनिवार रात 3 बजे के दरमियान यह दीवार भरभरा कर जमींदोज हो गई और पूरा मकान भी ढह गया। मकान के मलबे की चपेट में आने से धनराज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।मकान में बंधी 11 बकरियों की भी मलबे में दबने से मौत हो गई।
Back to top button