MP Heat Wave Alert : एमपी के 4 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, कई जिलों में तापमान हाई, लोग परेशान
MP Heat Wave Alert: Heat wave red alert in 4 districts of MP, high temperatures in many districts, people worried
MP Heat Wave Alert : एमपी में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को खजुराहों, नौगांव में सबसे अधिक तापमान 46.0 डिग्री पर पहुँच गया है। हालांकि बुधवार की अपेक्षा खजुराहो में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग ने पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में चलेगी तेज उष्ण लहर
मौसम विभाग के मुताबिक विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, दमोह, सागर, मैहर भोपाल, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट जिलों में तेज उष्ण लहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

एमपी में गुरुवार का अधिकतम तापमान
| शहर | तापमान (°C) |
|---|---|
| बैतूल | 41.2 |
| भोपाल | 42.0 |
| दतिया | 44.0 |
| धार | 40.4 |
| गुना | 43.1 |
| ग्वालियर | 43.3 |
| नर्मदापुरम | 40.4 |
| इंदौर | 40.4 |
| खंडवा | 43.1 |
| खरगोन | 43.2 |
| पचमढ़ी | 36.2 |
| रायसेन | 42.6 |
| राजगढ़ | 43.3 |
| रतलाम | 42.5 |
| श्योपुर | 43.2 |
| उज्जैन | 41.5 |
| छिंदवाड़ा | 41.7 |
| दमोह | 44.0 |
| जबलपुर | 43.8 |
| खजुराहो | 46.0 |
| मंडला | 44.2 |
| नरसिंहपुर | 43.6 |
| नौगांव | 46.0 |
| रीवा | 44.4 |
| सागर | 43.0 |
| सतना | 44.4 |
| सिवनी | 41.4 |
| टीकमगढ़ | 44.0 |
| उमरिया | 44.0 |
| मलांजखंड | 44.2 |


