Betul Chori News :  बैतूल सदर सब्जी बाजार के मोबाइल चोर गिरोह को नहीं पकड़ पा रही पुलिस, भाजपा नेता, पत्रकार सहित आधा दर्जन लोगों के मोबाइल चोरी

Betul Chori News: Police is unable to catch the mobile thief gang of Betul Sadar vegetable market, mobiles of half a dozen people including BJP leader and journalist stolen.

File

Betul Chori News :  बैतूल सदर का सब्जी बाजार अब चोर बाजार बनते जा रहा है। जिला मुख्यालय के इस सब्जी बाजार में ना जाने कितने लोगों के मोबाईल फोन चोरी हो गए, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। रविवार सदर बाजार में फिर मोबाईल चोरी की घटना सामने आई है। सब्जी खरीदने गए वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव, भाजपा नेता मनीष सिंह ठाकुर, अनूप वर्मा, रिचर्ड गोम्स सहित कुल 6 लोगों के मोबाईल फोन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। हालाकि पुलिस के पास में मोबाईल चोरी की केवल 5 ही शिकायते आई है। यह शिकायते गंज और कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि जब वे सब्जी-भाजी खरीदने के लिए सदर बाजार गए और वे सब्जी खरीदने लगे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया। इससे हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। चोर इतने सातीर है कि मोबाईल चोरी के दौरान भनक तक नहीं लगती।

इसके पहले भी कई मोबाईल चोरी हो चुके है, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं गए पाया है। ऐसा लग रहा है कि सदर बाजार में मोबाईल चोरों की गेंग घूम रही है और वे आसानी से मोबाईल साफ कर रहे है। पुलिस ने आज तक एक भी मोबाईल चोर को नहीं पकड़ा है।
पुलिस का खुफिया तंत्र फेल
पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। हर सप्ताह सदर बाजार से मोबाईल चोरी की शिकायते आती इसके बावजूद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के गठजोड़ के आगे पुलिस का खुफिया तंत्र फेल हो गया है। आज तक पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए कोई विशेष टीम बनाकर कार्रवाई नहीं की है। पुलिस गंभीरता से ध्यान देती तो सदर बाजार से चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। रविवार को जब मोबाईल चोरी होने की शिकायते आने लगी तो पुलिस हरकत में आई और सदर बाजार में सक्रिय होकर घुमने लगी।
शिकायतों पर गंभीरता से नहीं ध्यान
मोबाईल चोरी होने की शिकायते आते रहती है, लेकिन पुलिस इस पर गंभीरा से ध्यान नहीं देती। कुछ लोगों का कहना है कि जब वे मोबाईल चोरी की शिकायत करने पहुंचते है तो उन्हें पुलिस कर्मियों की फटकार सुनने को मिलती है। पुलिस कर्मी पीड़ित को ही लापरवाह बताते हुए मामले को टालने में लगी रहती है। आवेदन के बाद दूसरी सीम कार्ड बनाने की बात कहकर टाला मटोली करने लगते है।
इनका कहना…
सदर बाजार से मोबाईल चोरी होने की केवल 5 शिकायते हमारे पास आई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सदर बाजार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
देवकरण डेहरिया
थाना प्रभारी कोतवाली, बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button