IMD Monsoon Forecast : जाने इस बार कितनी होगी बारिश, कहा रहेंगे सूखे जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्व अनुमान

IMD Monsoon Forecast: Find out how much rain will fall this time, where will the drought-like conditions prevail, the Meteorological Department has released its forecast.

IMD Monsoon Forecast :  देश में इस साल मानसून को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के ताजा आकलन के अनुसार, 2026 में बारिश सामान्य से कम हो सकती है। कम वर्षा, समुद्री परिस्थितियों में बदलाव और अलग-अलग क्षेत्रों में असमान बारिश जैसे कारण इस बार के मानसून को प्रभावित कर सकते हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक जून से सितंबर के बीच देश में कुल वर्षा औसत का लगभग 92% रहने का अनुमान है। यह स्थिति “बिलो नॉर्मल” यानी सामान्य से कमजोर मानसून की श्रेणी में आती है। हालांकि, इस अनुमान में करीब 5% तक का अंतर संभव है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून कमजोर रहने की बड़ी वजह अल-नीनो हो सकता है। वर्तमान में इसकी स्थिति सामान्य है, लेकिन जून के आसपास इसके सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। अल-नीनो के दौरान समुद्र का तापमान बढ़ता है, जिससे भारत समेत कई देशों के मौसम चक्र पर असर पड़ता है और आमतौर पर बारिश कम हो जाती है।

हालांकि, पूरे देश में एक जैसी स्थिति नहीं रहेगी। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है, जबकि उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा भी हो सकती है। यानी इस बार मानसून में क्षेत्रीय असमानता देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी सामान्य से कम बारिश के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी के अनुसार, प्रदेश में इस बार औसतन 90 से 95 प्रतिशत तक ही वर्षा हो सकती है। कुल मिलाकर 30 से 32 इंच बारिश का अनुमान है, जबकि राज्य का सामान्य औसत 37.3 इंच है।

प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभाग में सामान्य से कम या सामान्य बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल संभाग के भोपाल, विदिशा और सीहोर जिलों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा के आसार हैं।पिछले साल मौसम विभाग का पूर्वानुमान काफी हद तक सही साबित हुआ था। ऐसे में इस बार के अनुमान पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button