Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, इस तारीख को किसानों के खातों में आएंगे 2 हजार रुपये

Kisan Samman Nidhi : 22nd installment of PM Kisan Yojana, Rs 2,000 will be credited to farmers' accounts on this date.

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi :   देशभर के किसानों के साथ मध्यप्रदेश के किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की जाएगी। इस दिन पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Hemant Khandelwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए किसानों को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi असम के Guwahati से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश सहित देशभर के पात्र किसानों के खातों में राशि पहुंच जाएगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अनुसार इस किस्त के तहत देशभर के किसानों के बैंक खातों में करीब 18,640 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसका लाभ मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को भी मिलेगा। किसानों को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों के खर्च के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को खेती के कामों में आर्थिक मदद मिलती है।

मध्यप्रदेश में भी इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं। प्रदेश के करोड़ों किसान अब तक इस योजना के माध्यम से सहायता प्राप्त कर चुके हैं। राज्य के किसानों को अब तक इस योजना की 21 किस्तें मिल चुकी हैं और अब 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

किसानों को उम्मीद है कि इस राशि से रबी और खरीफ की फसलों के लिए जरूरी कृषि कार्यों में कुछ राहत मिलेगी। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य किसानों की आय में सहारा देना और खेती के लिए आवश्यक खर्चों में उनकी मदद करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button